फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: मात्र 15 हजार रुपये लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, लाखों में हो सकती है कमाई

Mon, 21 Aug 2023 09:41 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
money new - फोटो : istock
How To Start Basil Farming: अगर आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार सुपरहिट बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस व्यवसाय को शुरू करने में आपकी ज्यादा लागत नहीं आएगी। वहीं इसके शुरू होने के बाद आप इसके माध्यम से अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। यह बिजनेस तुलसी का है। भारत में तुलसी से बने प्रोडक्ट की काफी मांग है। इसी वजह से देश में कई व्यापारी तुलसी के व्यवसाय के माध्यम से अपनी बंपर कमाई कर रहे हैं। खास बात यह है कि तुलसी का बिजनेस शुरू करने के लिए केंद्र सरकार भी आपकी मदद कर रही है। इस बिजनेस में आपको तुलसी की खेती करनी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
तुलसी में पानी का तापमान - फोटो : Istock
तुलसी फार्मिंग के इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा लागत नहीं लगानी होगी। आप महज 15 हजार रुपये के निवेश से इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में पति-पत्नी दोनों को सरकार देगी अगली आने वाली 15वीं किस्त का लाभ?
विज्ञापन

3 of 5
basil new - फोटो : istock
तुलसी के पौधों में कई औषधीय गुण होते हैं। इसके पौधों का इस्तेमाल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को ठीक करने में किया जाता है। तुलसी के पौधों की कई किस्में होती हैं। अगर आप एक हेक्टेयर भूमि में तुलसी की खेती करते हैं, तो ऐसे में आपका करीब 15 हजार रुपये का खर्चा आएगा। 

UPI: नोट करके रख लीजिए यह जरूरी नंबर, गलत अकाउंट में पैसे हो जाएं ट्रांसफर, तो तुरंत करें कॉल

4 of 5
money new - फोटो : istock
तुलसी के पौधों के तैयार होने के बाद इसका रोपण किया जाता है। रोपण के 100 दिनों बाद तुलसी के पौधे पूरी तरह तैयार हो जाते हैं। बाजार में तुलसी के बीज और उसके तेल की काफी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money - फोटो : iStock
यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते कई कंपनियां तुलसी को बड़ी मात्रा में खरीदती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस व्यापार को शुरू करते हैं, तो इसके माध्यम से आप लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें