यूपीआई आने के बाद देश में रिकॉर्ड डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहा है। इस प्लेटफॉर्म ने देश के डिजिटल पेमेंट सिस्टम में एक क्रांति को जन्म दिया है। एक समय था जब देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन करने से लोग डरा करते थे। वहीं यूपीआई ने इसको काफी सहज कर दिया है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में रोजाना करोड़ों रुपयों की लेनदेन यूपीआई के माध्यम से हो रही है। यूपीआई के माध्यम से हम लोग आसानी से किसी भी अकाउंट में पैसों को भेज सकते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि यूपीआई से लोग गलती से किसी दूसरे अकाउंट में पैसों को भेज देते हैं। अगर आपने भी गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसे भेज दिए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी कड़ी में आज हम इस खबर के माध्यम से आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप गलत अकाउंट में ट्रांसफर किए गए पैसों को वापस पा सकते हैं।