फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sell Old Rupees: क्या पुराने सिक्के या नोट सेल कर आप भी बन सकते हैं लखपति? यहां जानें

Sat, 01 Apr 2023 01:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुराने सिक्के-नोट बेचने का तरीका - फोटो : istock
Sell Old Currency: आप ऐसे कई लोगों से कभी न कभी तो मिले ही होंगे, जो कुछ न कुछ चीजें जमा करते हैं? दरअसल, कई ऐसे लोग होते हैं जो कई एंटीक चीजें या किसी खास चीज का कलेक्शन रखते हैं ये उनका शौक होता है। जैसे-पुरानी करेंसी फिर चाहे वो सिक्के हों या फिर नोट। यही नहीं, इन पुराने पैसों की बाजार में अच्छी-खासी कीमत भी मिल जाती है। ऐसे में अगर आप भी पुराने सिक्के या नोट इकट्ठे करते हैं, तो आप इन्हें बेचकर अच्छे-खासे पैसे कमा सकते हैं। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि आप इन पैसों को बेच सकते हैं या नहीं और कैसे बेच सकते हैं? तो इसका जवाब है हां आप इन्हें बेच सकते हैं और वो भी ऑनलाइन। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पुराने सिक्के-नोट बेचने का तरीका - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर आपके पास पुराना 500 रुपये का नोट है, तो आप इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं। हां वही नोट, जो नोटबंदी के समय बंद हो गया। बस इस 500 रुपये के नोट पर सीरियल नंबर दो बार प्रिंट हुआ हो या फिर 500 रुपये के नोट का किनारा बाहर निकला हो। ऐसे नोट के आप हजारों रुपये कमा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पुराने सिक्के-नोट बेचने का तरीका - फोटो : istock
पुराने सिक्के और नोट बेचने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर पुराने सिक्के या नोट इकट्ठे करते हैं, तो आप इन्हें सेल करके अच्छी कमाई कर सकते हैं
  • आप इनको बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले Ebay और Olax जैसी एप या इनकी वेबसाइट्स पर जाना है

4 of 5
पुराने सिक्के-नोट बेचने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • एप या वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां ईमेल आईडी या अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कर लेना है
  • लॉगिन करने के बाद आपको प्रोडक्ट कैटेगरी में जाकर कॉइन सेल वाले सेक्शन में जाना है
  • यहां पर आपको अपने सिक्के या नोट की जानकारी देनी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुराने सिक्के-नोट बेचने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • यहां पर अपने सिक्कों और नोट की कुछ तस्वीरें अपलोड करें
  • फिर इनके बारे में जानकारी दें और आप कितने में इन्हें बेचना चाहते हैं वो अमाउंट भरें
  • इसके बाद फिर जैसे-जैसे लोग आपके सिक्कों या नोट में रूचि लेंगे, तो वो आपसे संपर्क करेंगे और फिर आप इन्हें बेच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें