फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त और क्या है कारण, यहां जानें सबकुछ

Sat, 01 Apr 2023 09:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
14वीं किस्त अटकने के ये हो सकतें हैं कारण - फोटो : istock
PM Kisan Yojana: शहरी इलाके हों या फिर ग्रामीण क्षेत्र, दोनों ही जगह पर कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जो जरूरतमंद और गरीब वर्ग की मदद कर रही हैं। इन योजनाओं को राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी चलाती है। सालाना इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। वहीं, अब तक किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है। इन सबके बीच शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कई किसान ऐसे भी हैं जो 14वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं और क्यों इनकी किस्त अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
14वीं किस्त अटकने के ये हो सकतें हैं कारण - फोटो : istock
जान लीजिए किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त:-

नंबर 1
  • नियमों के तहत जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सरकार की तरफ से पहले ही कह दिया गया था कि योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ये करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

3 of 5
14वीं किस्त अटकने के ये हो सकतें हैं कारण - फोटो : istock
  • इसलिए अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसे घर बैठे खुद ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

4 of 5
14वीं किस्त अटकने के ये हो सकतें हैं कारण - फोटो : istock
नंबर 2
  • आप पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं और आपने अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में इस काम को जल्द से जल्द करवा लें, ताकि आपको भी किस्त का लाभ मिल सके। इसके लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
14वीं किस्त अटकने के ये हो सकतें हैं कारण - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें