हम अपनी आजीविका चलाने के लिए काम करते हैं, और तब कहीं जाकर हम पैसे कमा पाते हैं। कई लोग अपना बिजनेस करते हैं, तो ज्यादातर लोग नौकरी करते हैं। जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें हर महीने सैलरी के रूप में पैसे मिलते हैं। इस पैसे से लोग अपना घर चलाते हैं, अपनी जरूरत की चीजें खरीदते हैं आदि। वहीं, जिन लोगों की सैलरी ज्यादा होती है उनका टैक्स भी कटता है। लेकिन शायद ही कोई अपनी सैलरी में से टैक्स देने में खुश होता है। हर कोई यही चाहता है कि उसके पैसे बच जाए, और उसे टैक्स न देना पड़े या कोई ऐसा तरीका हो जिससे उनका टैक्स बच जाए। हालांकि, टैक्स चुकाना सभी का कर्तव्य है। लेकिन हम आपको कुछ टैक्स बचाने के तरीकों के बारे में बता सकते हैं, जिससे आपकी सैलरी पर टैक्स कम लगेगा या लगेगा ही नहीं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...