फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tatkal Train Ticket: तत्काल टिकट ब्रोकर से नहीं खुद कर सकते हैं बुक, मिनटों में घर बैठे ऐसे होगा कंफर्म

Wed, 29 Dec 2021 01:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन तत्काल टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : iStock
हम लोग यात्रा करने के लिए अलग-अलग विकल्प का चुनाव करते हैं। कोई अपनी कार से, तो कोई बस से सफर करना पसंद करता है। लेकिन बात जब भी दूर के सफर की होती है, तो लोग ट्रेन से यात्रा करना ही पसंद करते हैं। भारतीय ट्रेन में यात्रा करने का अपना एक अलग अनुभव है, और साथ में इसमें कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। इसमें खाना, शौचालय और आरामदायक सीटें जैसी अन्य चीजें शामिल हैं। लेकिन बात जब टिकट बुक करने की आती है, तो कई बार लोगों को टिकट नहीं मिल पाता है। लेकिन क्या आप तत्काल टिकट के बारे में जानते हैं? अगर हां, और आप इसे ब्रोकर से बुक कराते हैं, तो अब आप इसे खुद घर बैठे मिनटों में बुक कर सकते हैं। अगर आप भी तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसे बुक करने का सरल तरीका बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन तत्काल टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे बुक करें तत्काल टिकट:-

स्टेप 1
  • आपको सबसे पहले अपने आईडी पासवर्ड से आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है, और फिर यहां लॉगिन करके सफर की तारीख और स्टेशन चुनें। यहां लॉगिन करते समय तत्काल वाले विकल्प को चुनना न भूलें।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन तत्काल टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको आपको कई ट्रेन नजर आएंगी, इसमें से आपको जिस ट्रेन से सफर करना है उसे चुनें। फिर यहां एसी, स्लिपर या टू सिटर वाले विकल्प में से अपनी पसंद की बोगी चुनें।

4 of 5
ट्रेन तत्काल टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • फिर आगे बढ़कर पैसेंजर की पूरी जानकारी, जैसे- नाम, उम्र, पता और कौन सी सीट चाहिए ये भी चुनें। इसके बाद ये सब भरकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन तत्काल टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • आखिर में आपको पेमेंट करनी है, टिकट के जितने पैसे हैं आप उसे नेट बैंकिंग या डेबिट-क्रेडिट कार्ड से दे सकते हैं। इसके बाद आपकी ईमेल और मैसेज द्वारा आपकी कंफर्म टिकट आपको मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें