फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Remove Wrinkles From Clothes: बिना प्रेस के कपड़ों की सिकुड़न कैसे दूर करें? ये तरीके हैं काम के

Wed, 18 Feb 2026 04:45 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Remove Clothes Wrinkles Without Iron: अक्सर ऐसा होता है कि जरूरी समय पर जब कपड़े प्रेस करने होते हैं, लेकिन या तो लाइट चली जाती है या प्रेस में दिक्कत हो जाती है। ऐसे मौके पर हमारे बताए टिप्स आपके काम आएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
बिना प्रेस के कपड़ों की सिकुड़न कैसे दूर करें? - फोटो : Adobe stock
Tips To Remove Clothes Wrinkles Without Iron: कभी-कभी हम किसी खास फंक्शन या मीटिंग के लिए तैयार होते हैं, लेकिन कपड़ों में सिलवटें (रिंकल्स) दिखाई देती हैं। ऐसे में कपड़ों को जल्दी से प्रेस करना जरूरी हो जाता है, लेकिन अगर आपके पास आयरन न हो या अचानक बिजली चली जाए तो क्या करें? 

घबराने की बजाय कुछ आसान घरेलू टिप्स की मदद से आप बिना आयरन के भी कपड़ों से सिलवटें हटा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप तुरंत अपने कपड़ों को सीधा और नए जैसा बना सकते हैं। य़हां हम आपको ऐसी ही कुछ टिप्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
बिना प्रेस के कपड़ों की सिकुड़न कैसे दूर करें? - फोटो : Adobe stock
स्टीम से सिलवटें हटाना
  • अगर आपके पास स्टीम बॉक्स है तो कपड़ों को लटकाकर उसे स्टीम करें। 
  • स्टीम कपड़ों की सिलवटों को जल्दी और आसानी से हटा देती है। 
  • अगर आपके पास स्टीम बॉक्स नहीं है, तो आप एक बर्तन में गर्म पानी भरकर उसके ऊपर हैंगर में पर कपड़ा लटका सकते हैं। 
  • इससे गर्म भाप कपड़ों की सिलवटों को खोलने में मदद करेगी और वे धीरे-धीरे गायब हो जाएंगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
बिना प्रेस के कपड़ों की सिकुड़न कैसे दूर करें? - फोटो : Adobe stock
गर्म पानी स्प्रे करना
  • कपड़ों में ज्यादा सिलवटें हों तो हल्की स्प्रे बोतल में पानी भरकर कपड़ों पर स्प्रे करें। 
  • फिर कपड़ों को टांगकर कुछ समय के लिए छोड़ दें।
  •  पानी से कपड़ों में हल्का-सा गीलापन आता है, जिससे सिलवटें खुल जाती हैं और कपड़े सीधें हो जाते हैं।
  •  यह तरीका खासतौर पर कपड़े जल्दी प्रेस करने के लिए बहुत मददगार है।

 

4 of 5
बिना प्रेस के कपड़ों की सिकुड़न कैसे दूर करें? - फोटो : Adobe stock
गर्म केतली से कपड़े की सिलवटें हटाना
  • ये तरीका बहुत ही आसान और प्रभावी है, खासतौर पर जब आप घर से बाहर हों या समय की कमी हो।
  • सबसे पहले एक केतली में खौलता पानी भरकर उसका इस्तेमाल करें।
  • इसके लिए केतली का तला गर्म होना चाहिए।
  • गर्म केतली को प्रेस की तरह ही कपड़ों के ऊपर ही घुमाएं, इससे सिलवटें हट जाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना प्रेस के कपड़ों की सिकुड़न कैसे दूर करें? - फोटो : Adobe stock
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल
  • अगर आप बहुत जल्दी में हैं, तो हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें। 
  • हेयर ड्रायर को गरम करके कपड़ों पर कुछ सेकेंड के लिए हवा दें। 
  • यह कपड़ों की सिलवटों को हटा देगा।
  •  इस विधि का फायदा यह है कि आप इसे कहीं भी और कभी भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें