फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Ujjwala Yojana: आपको भी मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, ऐसे करें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में आवेदन

Sun, 06 Oct 2024 03:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Ujjwala Yojana - फोटो : Adobe Stock
PM Ujjwala Yojana: देश के सीमांत और दूसरे इलाकों में आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं, जो खाना बनाने के लिए लकड़ी, उपले आदि पारंपरिक संसाधनों का उपयोग करती हैं। इन तरीकों से खाना बनाने से धुंआ काफी ज्यादा होता है। इससे महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश की गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ लेना चाहती हैं, तो आज हम आपको उस आसान प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
PM Ujjwala Yojana - फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmuy.gov.in/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद Apply For New Ujjwala 2.0 Connection के विकल्प का चयन करें। 

PM Kisan Yojana: अभी भी खाते में आ सकती है अटकी हुई 18वीं किस्त, किसान तुरंत करा लें ये जरूरी काम
विज्ञापन

3 of 5
PM Ujjwala Yojana - फोटो : Adobe Stock
यह करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया डायलॉग बॉक्स ओपन होगा। यहां आपको विभिन्न प्रकार की गैस कंपनियों के सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लिंक मिलेगी। 

4 of 5
PM Ujjwala Yojana - फोटो : ANI
इसके बाद आपको उस बॉक्स पर क्लिक करना है, जिस कंपनी का आप गैस सिलेंडर प्राप्त करना चाहते हैं। यह करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको अपना नाम, डिस्ट्रीब्यूटर का नाम, मोबाइल नंबर, पता, पिन कोड आदि जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Ujjwala Yojana - फोटो : Adobe Stock
इसके बाद आपको अपने दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करने के बाद अप्लाई के बटन पर क्लिक करना है। इस आसान प्रक्रिया की मदद से आप पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें