How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आज के समय देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत खासतौर पर देश के गरीब लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए की है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार किसानों के खाते में हर साल तीन किस्तों के माध्यम से भेजती है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की धनराशि को किसानों के खाते में 4 महीनों के अंतराल पर भेजा जाता है। अगर आप भी भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप इस स्कीम में आवेदन करके 17वीं किस्त का लाभ उठा सकते हैं।