फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस आसान तरीके से करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन, हर साल मिलेंगे 6 हजार रुपये

Thu, 16 May 2024 11:31 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Process: देशभर में करोड़ों किसान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर करती है। हर साल तीन किस्तों के माध्यम से इस आर्थिक सहायता को किसानों के बैंक में ट्रांसफर किया जाता है। इस योजना की शुरुआत देश में गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से की गई है। भारत सरकार अब तक इस योजना की कुल 16 किस्तों को जारी कर चुकी है। अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको फार्मर कॉर्नर में न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करना है। 

Indian Railways: क्या आपको इस बारे में पता है कितने टन का होता ट्रेन में लगा एसी? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
विज्ञापन

3 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है। इन डिटेल्स को फिल करने के बाद स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। 

4 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके बाद ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी नंबर को दर्ज करना होगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। 

PM Kisan Yojana: किस दिन सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त? यह है अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
यहां आपको पूछी गई दूसरी जरूरी डिटेल्स को फिल करना है। इसके बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करके सेव के बटन पर क्लिक करना है। इस पूरी प्रक्रिया को करके आप आसानी से अपने आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें