फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत

Mon, 02 Dec 2024 06:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार देखने को मिलता है कि आधार सेवा केंद्र पर बैठा अधिकारी आधार अपडेट करने के लिए आपसे ज्यादा पैसों की मांग करता है।
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card Complaint - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Card: भारत में करोड़ों लोगों के पास आधार कार्ड है। आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना बहुत जरूरी है। यही नहीं बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने से लेकर नई नौकरी में प्रवेश करने और कई दूसरी जगहों पर भी आधार कार्ड की मांग की जाती है। आधार कार्ड में आपकी कई जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें आपकी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। आधार कार्ड बनवाते समय कई बार उसमें गलतियां हो जाती हैं। हालांकि, यूआईडीएआई आपको आधार अपडेट कराने का विकल्प देता है। कई बार देखने को मिलता है कि आधार सेवा केंद्र पर बैठा अधिकारी आधार अपडेट करने के लिए आपसे ज्यादा पैसों की मांग करता है।
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card Complaint - फोटो : Adobestock
यूआईडीएआई द्वारा आधार अपडेट की फीस निश्चित की गई है। अगर आप अपने आधार कार्ड में डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट करा रहे हैं तो इसके लिए आपको 50 रुपये देने होंगे। वहीं बायोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेट कराने के लिए आपको 100 रुपये का भुगतान करना होता है। 

Subhadra Yojana: इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को दे रही है 10 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card Complaint - फोटो : Adobestock
अगर आधार सेवा केंद्र पर बैठा अधिकारी आपसे आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए तय की गई फीस से ज्यादा पैसे मांग रहा है तो आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

Indian Railway: जल्दबाजी में गलत तारीख का कर लिया है टिकट बुक, तो टिकट कैंसिल करने की बजाए करें ये काम

4 of 5
Aadhaar Card Complaint - फोटो : Adobestock
इसके लिए आपको यूआईडीएआई के टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करनी होगी। कॉल करने के बाद आप जिस आधार सेवा केंद्र पर गए थे उसकी पूरी डिटेल और आधार सेवा केंद्र पर बैठा अधिकारी आपसे कितने रुपये ज्यादा मांग रहा था।

MF SIP: इस स्कीम में हर महीने करें 5 हजार रुपये निवेश, इतने सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 85.7 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card Complaint - फोटो : Adobestock
ये सभी जानकारी बतानी होगी। इसके बाद आपकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी। शिकायत के बाद उसकी जांच की जाएगी। अगर जांच में आपकी बात सच साबित होती है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। 

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें