फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिसंबर है आखिरी तारीख: इस सरल तरीके से आज ही अपडेट करवा लें आधार, वरना फिर लगेंगे पैसे

Mon, 02 Dec 2024 05:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपने भी अपने आधार कार्ड को अब तक अपडेट नहीं करवाया है तो आप इस काम को तुरंत करवा लें, क्योंकि आखिरी तारीख बेहद पास है।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Card Update Last Date is 14 December 2024: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। इस आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, समय-समय पर लोग अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाते रहते हैं। जैसे, कोई अपना सरनेम बदलवाता है, तो कोई पता बदलवाता है और कई लोग अपनी फोटो को भी बदलवाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना है? अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके कई काम अटक सकते हैं। इसलिए इस काम को करवा लेना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि आप कैसे मुफ्त में घर बैठे अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड को कैसे अपडेट करवाया जा सकता है...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
आखिरी तारीख बेहद पास
  • अगर आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना है तो आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना होगा। अगर आप आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवाना चाहते हैं तो आप ये काम ऑनलाइन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसकी आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2024 है और इसके बाद आपको इस काम के लिए शुल्क देना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड:-

स्टेप 1
  • अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो आप इसे अपडेट करवा लें
  • ऐसे में आपको आधार अपडेट करवाने के लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपने रजिस्टर्ड (आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर) मोबाइल पर यहां पर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करना है और लॉगिन कर लेना है

4 of 5
आधार कार्ड कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आप देखेंगे तो आपको अपनी प्रोफाइल नजर आएगी
  • यहां पर अब आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना है जिसके लिए आपको 'अपडेट आधार कार्ड' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर एक फोटो आईडी और एक एड्रेस प्रूफ अपलोड करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • यहां पर आपको फोटो आईडी से लेकर एड्रेस प्रूफ अपलोड करने के लिए कई सारे डॉक्यूमेंट का विकल्प मिलता है
  • आप किसी एक को चुनकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं
  • यहां पर ध्यान रहे कि अपलोड किए जा रहे दस्तावेज का साइज 2 एमबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए
  • इसके बाद आपका आधार कार्ड अपडेट होने के लिए चला जाता है और कुछ दिनों के भीतर ये अपडेट हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें