फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: MRP से ज्यादा दाम वसूल रहा है दुकानदार? तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, सरकार करेगी कार्रवाई

Tue, 28 Oct 2025 04:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर कोई दुकानदार किसी ग्राहक को कोई उत्पाद उसकी एमआरपी से ज्यादा कीमत पर बेचता है तो ग्राहक के पास उसकी शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है।
विज्ञापन
1 of 5
National Consumer Helpline Number - फोटो : Freepik.com
अक्सर ग्राहक दुकानदारों की मनमानी का शिकार होते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि दुकानदार उत्पाद को उसकी एमआरपी से ज्यादा कीमत पर बेचता है। कानूनों के मुताबिक किसी भी वस्तु को उसकी एमआरपी से ज्यादा कीमत पर बेचना देश में प्रतिबंधित है। अगर कोई दुकानदार ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। यह उपभोक्ता के अधिकारों का भी उल्लंघन है।

अगर कोई दुकानदार किसी ग्राहक को कोई उत्पाद उसकी एमआरपी से ज्यादा कीमत पर बेचता है तो ग्राहक के पास उसकी शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है। हालांकि, कई बार लोग यह सोचकर चुप हो जाते हैं कि शिकायत दर्ज कराने से क्या ही होगा और शिकायत करने की प्रक्रिया भी काफी जटिल होगी, जबकि ऐसा है नहीं। भारत सरकार ने इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
National Consumer Helpline Number - फोटो : Adobe Stock
इस नंबर पर कॉल करके आप उस दुकानदार की शिकायत कर सकते हैं, जो एमआरपी से ज्यादा कीमत पर सामान बेचता है। यहां आपकी शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित विभाग इस मामले की जांच करके कार्रवाई करेगा। 

Investment Tips: छोटा निवेश, बड़ा रिटर्न! ये स्कीम इतने वर्षों में बना सकती है आपको करोड़पति
विज्ञापन

3 of 5
National Consumer Helpline Number - फोटो : FREEPIK
राष्ट्रीय उपभोक्ता का हेल्पलाइन नंबर 1800-11-4000 है। आप इस नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पास एक और विकल्प भी है। आप इस वेबसाइट https://consumerhelpline.gov.in/public/ पर जाकर भी MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने वाले दुकानदार की शिकायत कर सकते हैं। 

Home Loan: ये हैं होम लोन जल्दी चुकाने के आसान तरीके, बैंक भी नहीं बताएगा ये टिप्स

4 of 5
National Consumer Helpline Number - फोटो : Adobe Stock
MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचे जाने की ज्यादा शिकायतें महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से सामने निकलकर आती हैं। वहीं दिल्ली, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बाकी राज्यों से भी इसकी शिकायतें आती हैं। 

PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
National Consumer Helpline Number - फोटो : FREEPIK
ऐसे में अगर किसी दुकान, मॉल या रेस्टोरेंट में किसी वस्तु का उसकी MRP से ज्यादा पैसा मांगा जा रहा है, तो आपको झगड़ा या बहसबाजी करने की जरूरत नहीं है। आप बिल या पैकिंग की फोटो और उस घटना का वीडियो बनाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।  

Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान तो घबराएं नहीं, ऐसे करा सकते हैं रद्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें