फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card Lost: अगर गुम या चोरी हो गया है पैन कार्ड, तो महज 50 रुपये में घर बैठे बना सकते हैं, ये रहा प्रोसेस

Sat, 08 Jan 2022 09:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
हमारे पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी हैं। आज के समय में हमें इनकी हमेशा ही जरूरत पड़ती रहती है। बैंक का काम हो या फिर किसी सरकारी या गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना हो। हमें इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती ही रहती है। जैसे- हमारा पैन कार्ड, ये भी हमारा एक जरूरी दस्तावेज है। पैन कार्ड को परमानेंट अकाउंट नंबर कहा जाता है, जिसमें एक नंबर होता है, जिसे हम पैन कार्ड नंबर कहते हैं। पैसों के लेन-देन से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक, लगभग सभी जगहों पर हमें इसकी जरूरत पड़ती है। वहीं, अगर आपका पैन कार्ड चोरी हो गया या फिर गुम हो गया है, तो आप महज 50 रुपये खर्च करके पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन तरीके से आवेदन करना होता है। तो चलिए जानते हैं इस तरीके के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • गुम हुए पैन कार्ड को दोबारा प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। यहां आपको पैन नंबर, आधार नंबर और जन्मतिथि जैसी कुछ जरूरी जानकारी भरने को कहा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको जीएसटीएन नंबर को छोड़ना है और टी और सी पर क्लिक करें। फिर कैप्चा कोड भरें और सब्मिट पर क्लिक कर दें। पिर आपके सामने आपकी सारी जानकारी आएंगी। यहां पर आपको अपना पता और पिन कोड भरना है, जहां पर आपका नया पैन कार्ड आएगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • आपके पते को वेरिफाई करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर ओटीपी आएगा। इसे आपको दर्ज करना है। अब आपको 50 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भरना है। फिर पेमेंट करके आपको सब्मिट वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
स्टेप 4
  • पेमेंट करने के बाद आप पैन कार्ड की वेबसाइट पर पुहंच जाएंगे, यहां आपको आगे बढ़ना है। फिर आपको यहां एक स्लिप मिलेगी, जिसे आपको रख लेना है। इसके बाद आपका पैन कार्ड बनकर आपके पत्ते पर पहुंच जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें