आज के समय में लगभग हर काम करना बेहद आसान हो गया है। वहीं, जब से देश डिजिटली तौर पर आगे बढ़ा है, तब से हर एक काम को करने का तरीका बदल गया है। उदाहरण के लिए पहले लोग पैसे निकालने के लिए बैंकों की लाइनों में लगते थे, और तब कहीं जाकर उनको उनका पैसा मिल पाता था। लेकिन अब सबकुछ ऑनलाइन हो गया है। मतलब स्मार्टफोन से एक क्लिक करने पर पैसे किसी को भेजे जा सकते हैं, और प्राप्त भी किए जा सकते हैं। मतलब चीजें काफी आसान हो गई हैं। वहीं, एटीएम का उपयोग भी काफी ज्यादा बढ़ा है। लेकिन इन सबके बीच एटीएम फ्रॉड के मामले भी काफी बढ़े हैं। कई बार लोगों की छोटी-छोटी गलतियां उनको ठगी का शिकार बना देती है। इसलिए जरूरी है कि एटीएम का इस्तेमाल करके समय कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...