अगर कुछ साल पीछे जाएं, तो पहले लोगों को हर एक काम के लिए बैंक ही जाना पड़ता था क्योंकि पहले चीजें ऑनलाइन नहीं थी। बैंक खाता खुलवाना हो, पैसे ट्रांसफर करने हो, खाते से पैसे निकालने हो आदि कुछ भी काम करना हो तो इसके लिए बैंक ही जाना पड़ता था। लेकिन अब लोग डिजिटलीकरण की तरफ बढ़ चुके हैं, क्योंकि अब ज्यादातर काम ऑनलाइन हो जाते हैं। किसी को भी पैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही ट्रांसफर कर सकते हैं। जबकि पैसे निकालने के लिए भी अब बैंक नहीं जाना पड़ता, क्योंकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से एटीएम मशीन के जरिए पैसे निकाल सकते हैं। एटीएम 24 घंटे खुले रहते हैं, जिसके कारण किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। लेकिन आप जब भी एटीएम से पैसे निकाल रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...