फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हैक हो सकता है आपका लैपटॉप, जानें बचने के तरीके

Tue, 07 Feb 2023 04:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन गलतियों के कारण लैपटॉप हैक हो सकता है? - फोटो : istock
How to Protect Your Laptop: आपको याद होगा कि पहले कैसे लोग कंप्यूटर का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब वक्त बदल रहा है और कंप्यूटर की जगह भी लैपटॉप लेते हुए नजर आ रहे हैं। स्कूल, घर और दफ्तर जैसी अन्य जगहों पर भी अब लोग लैपटॉप का ज्यादा इस्तमाल करते हुए नजर आते हैं। लैपटॉप के कई फायदे हैं, जिसमें सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप इसे कहीं भी आसान से अपने साथ ले जा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आपकी छोटी सी गलतियों के कारण आपका लैपटॉप हैक तक हो सकता है? जिसका आपको बड़ा नुकसान तक उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी गलतियां हैं जिनके कारण आपका लैपटॉप हैक हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन गलतियों के कारण लैपटॉप हैक हो सकता है? - फोटो : istock
लैपटॉप यूजर्स इन गलतियों से बचकर:-

नंबर 1
  • आपको गूगल पर किसी भी वेबसाइट पर विजिट करने के दौरान परमिशन देने से बचना चाहिए। ज्यादातर लोग बिना सोचे समझे किसी भी वेबसाइट को परमिशन दे देते हैं। ऐसे में फर्जी वेबसाइट को परमिशन मिलने से वो आपके लैपटॉप को हैक तक कर सकती है। इसलिए हमेशा विश्वसनीय वेबसाइट को ही परमिशन दें।
विज्ञापन

3 of 5
किन गलतियों के कारण लैपटॉप हैक हो सकता है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आप लैपटॉप यूजर्स हैं, तो आपको ईमेल, व्हाट्सएप या अन्य तरीकों से अनजाने लिंक तो आते ही होंगे? पर यहां आपको ध्यान ये रखना है कि ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें, क्योंकि ऐसा करते ही आपका लैपटॉप हैक हो सकता है। इसलिए ऐसे ईमेल आदि को तुरंत डिलीट कर दें।

4 of 5
किन गलतियों के कारण लैपटॉप हैक हो सकता है? - फोटो : istock
नंबर 3
  • ज्यादातर लैपटॉप यूजर्स ये गलती कर बैठते हैं कि वो लॉटरी या ऑफर्स वाली ईमेल को ओपन कर लेते हैं और उन लिंक पर जाकर विजिट करते हैं। ऐसा कभी न करें, क्योंकि इससे आपका लैपटॉप हैक हो सकता है। किसी भी वेबसाइट पर जाने से पहले उसके बारे में जरूर जान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन गलतियों के कारण लैपटॉप हैक हो सकता है? - फोटो : iStock
नंबर 4
  • कई लोग लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो यहां अपनी नेट बैंकिंग भी लॉगिन कर लेते हैं। पर ज्यादातर लोग ये गलती कर बैठेते हैं कि अपनी आईडी और पासवर्ड को ब्राउजर पर सेव कर देते हैं। पर ऐसा न करें, क्योंकि इससे लैपटॉप हैक होने पर आपको खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें