फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: शुरू और आखिर में ही क्यों लगाए जाते हैं जनरल डिब्बे, यह है इसके पीछे की वजह

Tue, 07 Feb 2023 03:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इंडियन रेलवे ने कई शानदार नियमों को बना रखा है। अगर आप नियमित तौर ट्रेन से यात्रा करते हैं। ऐसे में आपने प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में जनरल डिब्बों को शुरू या अंत में लगा देखा होगा। वहीं क्या आपने कभी सवाल किया है कि आखिर ट्रेनों में शुरू या आखिरी में ही क्यों जनरल डिब्बों को लगाया जाता है। इसके पीछे की वजह क्या है? बहुत कम लोगों को ही इस बारे में पता है। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि ट्रेनों में जनरल डिब्बों को शुरू और आखिर में ही क्यों लगाया जाता है?
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
ट्रेनों में सफर करते हुए आपने इस बात पर जरूर ध्यान दिया होगा कि इंजन के बाद शुरू और लास्ट में जनरल डिब्बे और बीच में एसी और स्लीपर कोच लगे होते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भारतीय रेलवे डिब्बों को लेकर ऐसी व्यवस्था क्यों करता है?

Indian Railways: इन परिस्थितियों में यात्री कर सकते हैं ट्रेन चेन पुलिंग, जानें क्या कहता है रेलवे का नियम
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर पर बताया है कि रेल के डिब्बों को इस क्रम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लगाया जाता है।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
अगर जनरल डिब्बों को ट्रेन के बीच में लगा दिया जाए। ऐसे में पूरी ट्रेन की व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके अलावा बोर्ड और डिबोर्ड संबंधी समस्याएं भी आ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इसके अलावा ट्रेनों की सीटिंग अरेंजमेंट और बाकी दूसरी व्यवस्थाएं भी बिगड़ सकती हैं। कई एक्सपर्ट के मुताबिक जनरल डिब्बों को शुरू और लास्ट में होना ट्रेन की सेफ्टी के लिए भी अच्छा रहता है। इससे जनरल डिब्बों में बैठने वाली भीड़ लंबे डिस्टेंस में दो जगह बट जाती है। ऐसे में इमरजेंसी के वक्त यात्रियों को बाहर निकलने में आसानी होती है।

Post Office Schemes: बेटी की शादी से लेकर बुढ़ापे की जिंदगी को सुरक्षित करेंगी ये स्कीम्स, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें