How To Order PVC Aadhaar Card: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बच्चों के स्कूल में एडमिशन कराने से लेकर नौकरी और कई दूसरी जरूरी जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है। आधार कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिकल डिटेल्स शामिल हैं। यूआईडीएआई द्वारा जो आधार कार्ड हमको जारी किया जाता है। उसको संभालकर रखना काफी जरूरी है। पानी में भीगने या कहीं से मुड़ने पर वह खराब हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह के पीवीसी आधार कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है। इस आधार कार्ड पर कई महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रिंट किया जाता है। अगर आप भी अपना पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आज हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप पीवीसी आधार कार्ड को ऑर्डर कर सकते हैं।