फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कर रहे हैं यात्रा तो न हो खाने को लेकर परेशान, ये रहा सीट पर बैठे-बैठे खाना मंगवाने का तरीका

Thu, 05 Sep 2024 02:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में खाना मंगवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
IRCTC Food App: अगर आप देखेंगे तो हर रोज भारतीय ट्रेन से एक बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको पहले टिकट बुक करना होता है और इसके बाद आप यात्रा कर सकते हैं। ट्रेन में आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलती है। जैसे- आप अपनी जरूरत के हिसाब से नॉन एसी या एसी क्लास में सफर कर सकते हैं। इसके अलावा आरामदायक सीटें भारतीय ट्रेन में होती हैं और यहां शौचालय की व्यवस्था भी होती है। इसके अलावा अगर आप चाहें तो ट्रेन में अपनी सीट पर खाना मंगवा सकते हैं। अगर आप पेंट्री का खाना नहीं खाना चाहते तो आप अपनी पसंद का खाना सीट पर मंगवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में खाना मंगवाने का तरीका। - फोटो : istock
ये है ट्रेन की सीट पर खाना मंगवाने का तरीका:-

स्टेप 1
  • आप अगर ट्रेन से सफर कर रहे हैं या करने वाले हैं और आप नहीं चाहते कि आप ट्रेन में मौजूद पेंट्रीकार का खाना खाएं तो ऐसे में आप अपनी पसंद का खाना अलग से ऑर्डर कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में आईआरसीटीसी की ई-केटरिंग वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in को खोलना है
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में खाना मंगवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • आप जैसे ही इस वेबसाइट पर जाएंगे तो आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे
  • इसमें से एक में आपको अपना पीएनआर नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा
  • ऐसे में आपको अपना पीएनआर नंबर यहां दर्ज करना है जो आपकी ट्रेन टिकट पर लिखा होता है
  • फिर आपको अपना स्टेशन चुनना है (जिस स्टेशन पर आप खाना मंगवाना चाहते हैं)

4 of 5
ट्रेन में खाना मंगवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आप देखेंगे कि स्क्रीन पर आपके सामने कई सारे रेस्टोरेंट की सूची आ जाएगी
  • यहां पर आप अपनी पसंद का खाना चुन सकते हैं
  • फिर आपको ऑनलाइन मोड से जैसे- यूपीआई, कार्ड आदि से पेमेंट करनी होती है या आप कैश ऑन डिलिवीरी भी चुन सकते हैं
  • इसके बाद आपके चुने हुए स्टेशन पर आपका खाना पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में खाना मंगवाने का तरीका। - फोटो : istock
  • अगर आप भी रेल से सफर के दौरान आईआरसीटीसी की इस वेबसाइट से खाना मंगवाना चाहते हैं तो इसके लिए दो चीजों का जरूर ध्यान रखें। पहला ये कि आप इस सर्विस का लाभ सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक ले सकते हैं। जबकि, दूसरा ये कि वे ही लोग इस वेबसाइट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं जिनके पास वेटिंग या कंफर्म टिकट होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें