फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना के अंतर्गत आप कितने क्षेत्रफल में अपना घर बनवा सकते हैं? जानिए क्या है नियम

Thu, 05 Sep 2024 12:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : Istock
PM Awas Yojana: देशभर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम आवास योजना का लाभ ले रहे हैं। देश में करोड़ों गरीब लोग ऐसे हैं, जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन कर रही है। पीएम आवास योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। पीएम आवास योजना के अंतर्गत घर बनाने के लिए पैसा सीधे आवेदनकर्ता के खाते में पहुंचता है। 

देश में कई लोग पीएम आवास योजना का लाभ पाकर अपना घर बनवा रहे हैं। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि पीएम आवास योजना का लाभ लेने वाले सदस्य अपने घर में कितने कमरे बना सकते हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर बनवाने के लिए चार कैटेगरी EWS, LIG, MIG -I, MIG -II बनाई गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : Istock
EWS कैटेगरी के अंतर्गत आवदेक 30 वर्ग मीटर में घर बनवा सकते हैं। LIG कैटगरी में आप 60 वर्ग मीटर में घर बनवा सकते हैं। वहीं MIG-1 कैटेगरी में आप 160 वर्ग मीटर में घर बना सकते हैं। इसके अलावा MIG-II कैटेगरी में आप 200 वर्ग मीटर में घर बनवा सकते हैं। 

4 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : Istock
पीएम आवास योजना का लाभ निम्न आय वर्ग (LIG), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और मध्यम आय वर्ग (MIG) वर्ग से जुड़े लोगों को मिलता है। 

New PPF Rules: सरकार ने पीपीएफ नियमों में किए ये बड़े बदलाव, 1 अक्तूबर से होंगे लागू
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम की शुरुआत सरकार ने साल 2015 में की थी। आप ऑनलाइन आवेदन करके भी पीएम आवास योजना का लाभ ले सकते हैं।

Indian Railways: क्या होता है EMU, DEMU और MEMU ट्रेनों में अंतर?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें