हम अपनी मेहनत की कमाई को अपने-अपने तरीको से बचाकर रखते हैं, ताकि जरूरत के समय हम इस पैसे का सही इस्तेमाल कर सके। कई लोग बैंक में खाता खुलवाकर अपने पैसे को वहां रखते हैं, तो कई लोग अलग-अलग तरह के निवेश में भी पैसा लगाते हैं ताकि अच्छा रिटर्न मिल सके। इन सबके बीच कई लोग पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर की तरफ भी रूख करते हैं। अगर आप भी चाहें तो डाकघर में बड़ी ही आसानी से अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं। इस खाते के साथ आपको कई तरह की सुविधाएं और आकर्षक ब्याज भी मिलता है। वहीं, सरकार द्वारा लाई जा रही ज्यादा योजनाएं भी डाकघर के जरिए ही लोगों तक पहुंचाई जा रही है। ऐसे में आप भी अपना बचत खाता डाकघर में खुलवा सकते हैं, साथ ही इसके कई फायदे भी हैं। तो चलिए जनाते हैं कि आप कैसे पोस्ट ऑफिस में अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं...