फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Link: इस सरल तरीके से आज ही करा लें अपने पीएफ खाते से आधार कार्ड को लिंक, वरना नहीं निकाल पाएंगे पैसे

Sat, 18 Mar 2023 09:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ खाते से आधार कार्ड लिंक करने का तरीका - फोटो : istock
Aadhaar Card Link With PF Account: आज के समय में अगर कोई दस्तावेज सबसे ज्यादा जरूरी नजर आता है, तो वो आपका आधार कार्ड ही है। सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने और अपनी पहचान बताने तक जैसे अन्य कामों में आधार कार्ड ही आपके काम आ सकता है। ऐसे में पारदर्शिता बनाने के उद्देश्य से आधार कार्ड को कई दूसरे दस्तावेजों से लिंक किया जा रहा है। जैसे- बैंक खाते से, राशन कार्ड से आदि। ठीक इसी तरह अगर आपका पीएफ खाता है, तो आपको अपने आधार कार्ड को उससे भी लिंक करना होगा और ये काम बेहद आसान है जिसे आप खुद ही घर बैठे कर सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको अपने पीएफ खाते से पैसे निकालने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में पीएफ खाते से आधार कार्ड को लिंक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ खाते से आधार कार्ड लिंक करने का तरीका - फोटो : istock
इस तरीके से करवा सकते हैं लिंक:-

स्टेप 1
  • अगर आपने भी अब तक अपने पीएफ खाते से आधार कार्ड को लिंक नहीं करवाया है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ खाते से आधार कार्ड लिंक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • लॉगिन करने के बाद आपको कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे
  • आपको इनमें से मैनेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर इसके अंदर आपको केवाईसी का विकल्प मिलेगा, जिसे चुन लें

4 of 5
पीएफ खाते से आधार कार्ड लिंक करने का तरीका - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • केवाईसी का विकल्प चुनने के बाद आपके सामने कई सारे दस्तावेजों के विकल्प आपको मिलेंगे
  • आप इन सभी दस्तावेजों को अपने पीएफ खाते से लिंक करवा सकते हैं और इन्हीं में से एक दस्तावेज आपका आधार कार्ड भी होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ खाते से आधार कार्ड लिंक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना है
  • इसके लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर यहां दर्ज करना है और सबमिट कर देना है
  • इसके कुछ समय बाद यूआईडीएआई की तरफ से आधार कार्ड नंबर को वेरिफाई करके पीएफ खाते के साथ लिंक कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें