फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM SYMY: मजदूरों को सरकार दे रही सालाना 36 हजार रुपये पेंशन, इन दस्तावेजों की सहायता से करें स्कीम में आवेदन

Fri, 17 Mar 2023 04:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : iStock
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और मजदूरों की संख्या करोड़ों में है। इन लोगों के पास कमाई का कोई संगठित स्त्रोत नहीं होता है। इन लोगों की आजीविका दिहाड़ी मजदूरी पर टिकी होती है। इन्हें जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं उम्र के एक पड़ाव पर इन लोगों के पास मेहनत करने की क्षमता भी नहीं बचती, जिसके चलते कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस स्कीम को खासतौर पर श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में 18 से 40 साल के बीच का कोई भी असंगठित क्षेत्र से जुड़ा श्रमिक आवेदन कर सकता है। अगर आप इस स्कीम में 18 वर्ष की आयु में आवेदन करते हैं। इस स्थिति में आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश स्कीम में करना है। 

Aadhaar Card: अब मुफ्त में होगा आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट, यूआईडीएआई ने लिया यह फैसला
विज्ञापन

3 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : iStock
29 की उम्र में आवेदन करने पर हर महीने 100 रुपये और 40 की उम्र में रजिस्ट्रेशन कराने पर हर महीने 200 रुपये का निवेश स्कीम में करना है। वहीं जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद सरकार आपको हर महीने 3 हजार रुपये और सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन देगी। 

4 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम में आप निकटतम जनसेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको इस वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करना है।

Indian Railways: क्या आपको पता है टीटीई और टीसी के बीच का अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें