Tips for Facebook: अगर यूं कहा जाए कि आज का समय सोशल मीडिया का है, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो। लगभग ज्यादातर लोग अपना खाली समय सोशल मीडिया पर बिताना पसंद करते हैं। बच्चे, युवा और यहां तक कि बुजुर्ग भी आपको सोशल मीडिया पर नजर आ जाएंगे। यहां पर लोग अपने विचार, तस्वीरें, वीडियो आदि शेयर करते हैं। वैसे तो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन बात अगर फेसबुक की करें तो यहां पर लोग अपनी प्रोफाइल बनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आपकी इस प्रोफाइल को कौन पीठ पीछे देख रहा है? शायद नहीं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से ये जरूरी है कि आप जानें कि ऐसा कौन कर रहा है। तो चलिए आपको एक सरल ट्रिक बताते हैं, जिसकी मदद से आप ये जान सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल को कौन-कौन देख रहा है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...