फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips and Tricks: स्मार्टफोन में गेम खेलते या वीडियो देखते समय आते हैं एड्स, तो अपनाएं ये टिप्स

Wed, 31 Aug 2022 02:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Stop Ads When Playing Games Or Watching Videos - फोटो : Istock
आज के इस डिजिटल युग में हमारे कई काम काफी आसान बन चुके हैं। तकनीक के विकास ने हमारे जीवन को व्यापक तौर पर प्रभावित करने का काम किया है। स्मार्टफोन और सोशल मीडिया आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंटरनेट आने के बाद हमारे समक्ष एक ऐसा डिजिटल संसार खड़ा हुआ है, जहां हमारे कई काम काफी आसानी से हो जा रहे हैं। आज हम एजुकेशन, गेमिंग, बिजनेस आदि कई जरूरी कामों को डिजिटली रूप से आसानी से कर पा रहे हैं। वहीं अक्सर स्मार्टफोन में गेम खेलते समय या वीडियो देखते वक्त हमारी स्क्रीन पर एड्स आने लगते हैं। ऐसे में कई बार लोग काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ शानदार टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग करने पर गेम खेलते समय या वीडियो देखते वक्त आपके स्मार्टफोन में एड्स नहीं आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
How To Stop Ads When Playing Games Or Watching Videos - फोटो : istock
अगर गेम खेलते समय कई बार आपकी स्क्रीन पर एड्स आने लगते हैं। ऐसे में आप फ्लाइट मोड को अपने मोबाइल में ऑन कर सकते हैं। फ्लाइट मोड को ऑन करके गेम खेलने पर आपके स्मार्टफोन में किसी प्रकार के एड्स नहीं आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Stop Ads When Playing Games Or Watching Videos - फोटो : istock
वहीं अगर किसी मीडिया प्लेयर पर वीडियो चलाते समय अगर एड्स आपको परेशान करते हैं। इस स्थिति में भी आप फ्लाइट मोड को ऑन कर सकते हैं। इसको ऑन करने के बाद एड्स आना बंद हो जाएंगे। ऐसे में आप बिना किसी रुकावट के वीडियो का लुत्फ उठा सकेंगे। 

4 of 5
How To Stop Ads When Playing Games Or Watching Videos - फोटो : Istock
इसके अलावा अगर आप यूट्यूब पर वीडियो देखते वक्त बार बार आने वाली एड्स से परेशान हैं। इस स्थिति में आप वीडियो को डाउनलोड करके देख सकते हैं। वीडियो को डाउनलोड करके देखने पर किसी प्रकार का एड आपको शो नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Stop Ads When Playing Games Or Watching Videos - फोटो : Istock
इसके अलावा यूट्यूब पर बिना एड्स के वीडियो देखने के लिए आप यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद यूट्यूब पर वीडियो देखते समय एड्स नहीं आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें