फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Tips: एक बार जरूर जान लें ये चार तरीके, जो आपके मोबाइल को बचा सकते हैं हैकर्स से

Tue, 04 Oct 2022 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल को हैक होने स बचाने के तरीके - फोटो : istock
Mobile Phone Alert: अगर यूं कहा जाए कि मोबाइल फोन हमारी आज की जरूरत बन चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। बच्चों से लेकर बूढ़े बुजुर्ग तक मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोई सिर्फ बात करने के लिए, तो आजकल के युवा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल फोन का काफी इस्तेमाल करते हैं। यही नहीं, ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन बैंकिंग जैसी कई अन्य चीजों के लिए भी लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन सबके बीच हैकर्स का खतरा हमेशा ही बना रहता है, क्योंकि ये लोगों के मोबाइल तक हैक कर सकते हैं। इसलिए इनसे बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल को हैक होने स बचाने के तरीके - फोटो : Istock
इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1
  • आपको एक बात का ध्यान रखना है कि किसी भी पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल न करें। ऐसी जगहों पर हैकर्स की पैनी नजर होती है। कई लोग पब्लिक प्लेस पर मुफ्त के वाई-फाई के चक्कर में अपना बैंकिंग या अन्य दूसरे काम कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल को हैक होने स बचाने के तरीके - फोटो : istock
नंबर 2
  • आपको ध्यान रखना है कि कभी भी मोबाइल में कोई थर्ड पार्टी एप इंस्टॉल न करें। उदाहरण के लिए पेमेंट के लिए आप अपने बैंक का अधिकारिक एप ही इस्तेमाल करें, न कि कोई थर्ड पार्टी एप। व्हाट्सएप, मैसेज या ईमेल पर भेजे गए किसी भी लिंक के जरिए कोई एप डाउनलोड न करें।

4 of 5
मोबाइल को हैक होने स बचाने के तरीके - फोटो : istock
नंबर 3
  • आपको अपने मोबाइल की एप को जैसे- बैंकिंग एप आदि को अपडेट करते रहना चाहिए। कई बार कंपनियां एप में मौजूद बग को दूर करने के लिए भी इन्हें अपडेट करती है। इसलिए ऐसा जरूर करें। इसके अलावा अपने मोबाइल को भी अपडेट रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल को हैक होने स बचाने के तरीके - फोटो : istock
 नंबर 4
  • आपको फर्जी एप से भी सावधान रहना है। जैसे- एंटी वायरस एप, कैशे क्लियर करने वाली एप आदि। जिस एप में भी आपको शक हो, उसे इंस्टॉल न करें। अगर आप कोई एप इंस्टॉल कर रहे हैं, तो उससे पहले उसके रिव्यू पढ़ें और उसकी रेटिंग भी चेक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें