फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loan Alert: फेस्टिव सीजन में लोन लेने वाले सावधान, जानें जालसाज कैसे कर सकते हैं आपका बैंक खाता खाली

Tue, 04 Oct 2022 02:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
Loan Alert: इन दिनों पूरे देश में त्योहारों की धूम है। हर तरफ खुशी का माहौल है क्योंकि आज नवमी है और कल दशहरा। फिर इसके बाद करवा चौथ और दिवाली जैसे कई त्योहार आने वाले हैं। इस फेस्टिव सीजन में लोग कई शुभ काम करते हैं और कई कंपनियां भी अपने ग्राहकों को कई तरह के ऑफर्स देती है। जैसे- किसी सामान पर छूट और कैशबैक जैसे ऑफर्स आदि। ठीक ऐसे ही बैंक भी अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन से लेकर कार लोन पर भी कई तरह के ऑफर्स या प्री-अप्रूव्ड लोन देता है। इसलिए लोग भी अपनी जरूरत के हिसाब से लोन ले लेते हैं। लेकिन इस दौरान आपको एक चीज से सावधान रहना है और वो है जालसाज, जो पलक झपकते ही आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अगर आप भी फेस्टिव सीजन में लोन ले रहे हैं, तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
फर्जी केवाईसी
  • जालसाज आपको फर्जी केवाईसी के नाम पर कॉल कर सकते हैं। इनके कॉल करने के तरीके से लेकर बात करने के तरीके तक आपको सबकुछ सही लगेगा, लेकिन ये केवाईसी के नाम पर आपकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी लेकर आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। इसलिए किसी को भी अपनी गोपनीय जानकारी न दें और न ही लोन लेने के लिए ये जानकारी देनी पड़ती है।
विज्ञापन

3 of 6
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
कस्टमर केयर बनकर
  • आपको फर्जी कस्टमर केयर से भी सतर्क रहना है। दरअसल, जालसाज फर्जी कॉल के जरिए आपको लोन पर कोई ऑफर का लालच दे सकते हैं और लोग इनमें फंसकर अपनी बैंक खाते की गोपनीय जानकारी दे देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि ध्यान दें कि अगर ऐसा कोई ऑफर होगा तो बैंक सीधा आपसे बात करेगा और बदले में आपसे आपकी कोई गोपनीय जानकारी नहीं लेगा।

4 of 6
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
अनजाने लिंक भेजकर
  • आजकल का समय सोशल मीडिया का है और जालसाज इसके जरिए लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ये लोन ले रहे लोगों को व्हाट्सएप, मैसेज या ईमेल के जरिए कुछ ईएमआई माफ कराने जैसे फर्जी ऑफर देकर ठग लेते हैं। लेकिन आपको इनके चक्कर में नहीं फंसना है, क्योंकि ऐसा कुछ नहीं होता है और अगर होगा तो बैंक आपको लोन देते समय खुद ही ये पहले बता देगा।
विज्ञापन

5 of 6
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
कैशबैक के नाम पर
  • आजकल जालसाज लोगों को लोन के बदले कैशबैक जैसे ऑफर देने के बहाने भी ठग रहे हैं। इसमें ये लोग पहले यूपीआई के जरिए आपको कुछ पैसे भेज देंगे, जिससे आपको ये यकीन दिला देते हैं कि आप असली कैशबैक ऑफर की बात कर रहे हैं। इसके बाद ये कहें कि आपके यूपीआई एप पर हमने 20 हजार रुपये (उदाहरण के लिए) की पेमेंट भेजी है, आप इसे Accept करके अपना यूपीआई पिन डाल दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
  • पर आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि कभी भी किसी से पेमेंट स्वीकार करते समय यूपीआई पिन नहीं डालना पड़ता है। इसकी जरूरत तब पड़ती है, जब आप किसी को पेमेंट करते हैं न कि लेते हैं। इसलिए ऐसे जालसाजों से सावधान रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें