फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips and Tricks: आपकी बाइक भी देगी शानदार माइलेज, बस अपनानी होंगी ये टिप्स

Sun, 07 Aug 2022 01:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Increase Bike Mileage - फोटो : Istock
How To Increase Bike Mileage: भारत में बाइक चालकों की संख्या काफी ज्यादा है। देश में करोड़ों लोग आवाजाही के लिए दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बाइक चलाते समय लोगों को माइलेज से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार हमारी बाइक ज्यादा माइलेज नहीं देती है। बाइक की माइलेज कम या ज्यादा होने का सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है। वर्तमान समय में जिस तेजी से पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर आपकी बाइक अच्छी माइलेज न दे। इस स्थिति में आपका काफी ज्यादा खर्चा हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी खास टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी बाइक की माइलेज को बढ़ा सकते हैं। बाइक की माइलेज बढ़ने के बाद आपके पेट्रोल की काफी बचत होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में -  
विज्ञापन

2 of 5
How To Increase Bike Mileage - फोटो : Istock

ब्रेक का इस्तेमाल फुट रेस्ट के तौर पर न करें

अक्सर लोग ब्रेक का इस्तेमाल फुट रेस्ट के तौर पर करते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं। ऐसे में इसका सीधा असर आपकी बाइक की माइलेज पर पड़ेगा। ज्यादा माइलेज पाने के लिए आपको अपनी बाइक के पिछले ब्रेक का इस्तेमाल फुट रेस्ट के तौर पर नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
How To Increase Bike Mileage - फोटो : Istock

समय समय पर कराते रहें बाइक की सर्विसिंग

आपको समय-समय पर अपनी बाइक की सर्विसिंग कराते रहनी चाहिए। सर्विस कराने से आपकी बाइक की चेन, इंजन और दूसरी अन्य जगहों की अच्छे से ऑयलिंग हो जाती है। इसका सीधा असर आपकी बाइक की परफॉर्मेंस और उसकी माइलेज पर पड़ता है। 

4 of 5
How To Increase Bike Mileage - फोटो : Istock

बाइक पर न डालें अतिरिक्त लोड

अक्सर बाइक पर अतिरिक्त लोड डालने की वजह से उसकी माइलेज कम हो जाती है। अतिरिक्त लोड का सीधा असर बाइक के इंजन पर पड़ता है। लोड बढ़ने के कारण उसको ज्यादा फ्यूल का इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे बाइक की माइलेज काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Increase Bike Mileage - फोटो : Istock

बाइक को औसत स्पीड पर करें ड्राइव

आपको अपनी बाइक को औसत स्पीड पर चलाना चाहिए। बाइक को तेज ड्राइव करने पर उसमें फ्यूल का उपभोग काफी ज्यादा होता है। ऐसे में ज्यादा माइलेज पाने के लिए आपको उसे औसत स्पीड पर ड्राइव करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें