फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mustard Oil: आप भी तो नहीं खरीद रहे बाजार से मिलावटी सरसों का तेल? ऐसे करें शुद्धता का पता

Wed, 22 Oct 2025 08:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीके हैं, जिनकी मदद से आप सरसों के तेल में मिलावट की गई है या नहीं इस बारे में आसानी से पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
तेल - फोटो : Freepik.com
इन दिनों बाजार में विभिन्न खाद्य सामग्रियों में मिलावट की जा रही है। यह हमारी सेहत के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। खाने पीने वाली चीजों में की गई मिलावट से लोगों को गंभीर बीमारियों के होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। हम सभी लोगों के घरों में खाना बनाने के लिए सरसों के तेल को उपयोग में लाया जाता है। वहीं इन दिनों बाजार में सरसों के तेल में भी मिलावट की जा रही है।

मिलावटी सरसों के तेल का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। इस कारण आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है, जिनकी मदद से आप सरसों के तेल में की गई मिलावट का पता कर सकें। कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीके हैं, जिनकी मदद से आप सरसों के तेल में मिलावट की गई है या नहीं इस बारे में आसानी से पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mustard Oil - फोटो : Adobe stock
आप पेपर टेस्ट की मदद से भी सरसों के तेल की शुद्धता का पता कर सकते हैं। इसमें आपको एक सफेद कागज लेना है और उस पर सरसों के तेल की कुछ बूंदों को डालना है। कागज पर अगर गहरा पीला या भूरे रंग का दाग रह जाता है तो तेल में मिलावट की गई है। वहीं तेल अगर शुद्ध है तो कागज पर हल्का पीला दाग पड़ेगा। 

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस
विज्ञापन

3 of 5
तेल - फोटो : Freepik.com
सरसों के तेल में मिलावट की गई है या नहीं इस बारे में पता करने के लिए आपको एक कांच की शीशी लेनी है। इसके बाद आपको उसमें सरसों का तेल डालना है। सरसों का तेल डालने के बाद उसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कुछ बूंद डालकर मिलाएं। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

4 of 5
Mustard Oil - फोटो : Adobe stock
ऐसा करने के बाद अगर तेल का रंग नारंगी या लाल हो जाता है तो उसमें मिलावट की गई है। अगर सरसों का तेल शुद्ध हुआ तो उसके रंग में कोई बदलाव नहीं होगा। इस टेस्ट की मदद से आप सरसों के तेल की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। 

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेल - फोटो : Freepik.com
आप गंध की मदद से भी सरसों के तेल की शुद्धता का पता कर सकते हैं। सरसों का तेल अगर शुद्ध है तो उसमें से तीखी सरसों जैसी प्राकृतिक गंध आती है। वहीं अगर सरसों के तेल में मिलावट की गई है तो उसमें से हल्की या असामान्य गंध आएगी। 

IRCTC Tour Packages: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सिर्फ इतने किराये में घूम आइए भूटान की ये खूबसूरत जगहें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें