हमारी सांस्कृतिक विरासत में परंपरागत हस्तशिल्प कारीगरों और शिल्पकारों का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हालांकि, आज के इस आधुनिक दौर में तकनीक के आने के बाद बाजार की प्रतिस्पर्धा में पारंपरिक पेशों से जुड़े कारीगर और शिल्पकारों का बना रहना काफी चुनौतिपूर्ण हो गया है। इस कारण इस पेशे से जुड़े लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिल्पकारों और कारीगरों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2023 में एक शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े शिल्पकार और कारीगरों को लाभ दे रही है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सरकार द्वारा कई फायदे दिए जाते हैं।
IRCTC Tour Packages: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सिर्फ इतने किराये में घूम आइए भूटान की ये खूबसूरत जगहें