How to hide personal chat in WhatsApp: आज के समय व्हाट्सएप का उपयोग हम सभी लोग कर रहे हैं। व्हाट्सएप आने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आई है। आज हम सभी लोग पर्सनल चैट, बिजनेस से लेकर कई दूसरे कामकाज के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप ने मैसेजिंग को काफी आसान बना दिया है। इसी वजह से दो बिलियन से भी ज्यादा लोग आज के समय व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, तो ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय हम में से अधिकतर लोग प्राइवेसी को देखते हुए अपनी पर्सनल चैट को हाइड करना चाहते हैं। हालांकि, चैट को हाइड करने को लेकर व्हाट्सएप के पास कोई इनबिल्ट फीचर नहीं है। ऐसे में कई बार लोग किसी थर्ड पार्टी एप का उपयोग व्हाट्सएप चैट को हाइड करने के लिए करते हैं।