फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप यूजर्स ध्यान दें: क्या कोई दूसरा पढ़ रहा है आपके प्राइवेट मैसेज? ऐसे लगाएं मिनटों में पता

Mon, 29 May 2023 12:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
व्हाट्सएप यूजर्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock
Tips For Whatapp Users: मौजूदा समय में दुनिया भर में लगभग 2 बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्हाट्सएप एक सोशल मैसेजिंग एप है, जिसके जरिए आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठे शख्स को मैसेज, वॉयस और वीडियो कॉल तक कर सकते हैं। लोग व्हाट्सएप पर अपनी ऑफिस के काम के लिए चैट करते हैं और कई प्राइवेट चैट तक लोग इस पर करते हैं, लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जिनमें लोगों के पर्सनल डाटा से लेकर चैट तक के लीक होने की बातें सामने आती रही है। हालांकि, कंपनी इस बात का हमेशा खंडन करती रही है, लेकिन इन सबके बीच एक संभावना हो सकती है कि आपकी नाक के नीचे आपकी चैट कोई अन्य भी पढ़ सकता है। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि ये कैसे हो सकता है और इसे कैसे रोका जा सकता है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
व्हाट्सएप यूजर्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर आपके व्हट्सएप अकाउंट से कोई वेब व्हाट्सएप के जरिए अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या अन्य किसी एप पर व्हाट्सएप ओपन कर ले। तो फिर वो आपकी सारी चैट आसानी से पढ़ सकता है। लेकिन अगर आप चाहें तो आप इसे रोक सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
व्हाट्सएप यूजर्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
ऐसे करें चेक और रोकने का तरीका भी जानें:-

स्टेप 1
  • सबसे पहले अपने व्हाट्सएप एप को खोलें
  • फिर ऊपर की तरफ बने तीन डॉट पर क्लिक करना है
  • अब आपकी स्क्रीन पर कई विकल्प खुलेंगे

4 of 5
व्हाट्सएप यूजर्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • आपको इन दिए हुए विकल्प में से लिंक्ड डिवाइस वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे, तो आपको सामने दिख जाएगा कि आपका व्हाट्सएप का उपयोग कौन से वेब पर हो रहा है या नहीं हो रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्हाट्सएप यूजर्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अगर आपने ये वेब व्हाट्सएप लॉगिन नहीं किया है, तो ये चिंता का विषय है
  • ऐसे में आप इस ब्राउजर पर क्लिक करके इस लॉग आउट कर सकते हैं
  • ऐसा करने से आपका व्हाट्सएप जिस ब्राउजर पर भी लॉगिन होगा, वहां से अपने आप लॉग आउट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें