फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीणण कृपया ध्यान दें: नहीं पता मेट्रो रूट के बारे में, तो ऐसे लगा सकते हैं पता

Fri, 22 Nov 2024 07:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली और इसके आसपास रहने वाले लोग मेट्रो से सफर करते हैं, लेकिन अगर आप पहली बार मेट्रो से सफर कर रहे हैं और आपको रूट के बारे में जानकारी नहीं है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अपने मोबाइल से ये पता कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली मेट्रो के रूट का कैसे पता करें? - फोटो : Amar Ujala
Delhi Metro Route: आज अगर किसी को नोएडा से गुड़गांव जाना होता है या फिर गुड़गांव से नोएडा आना होता है तो लोग दिल्ली मेट्रो से यात्रा करना पसंद करते हैं। मेट्रो से आप दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गड़गांव जैसी जगहों पर सफर कर सकते हैं। स्कूल-कॉलेज जाने से लेकर दफ्तर या अन्य जगहों पर जाने वाले लोगों के लिए मेट्रो काफी सुविधाजनक होती है। वहीं, मेट्रो में सफर करके लोग जाम में फंसने से भी बच जाते हैं जिससे समय काफी बचता है। इन सबके बीच अगर आप पहली बार मेट्रो ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो हो सकता है आपको रूट के बारे में न पता चले। ऐसे में आप अपने मोबाइल की मदद से मेट्रो रूट का पता कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली मेट्रो के रूट का कैसे पता करें? - फोटो : Adobe Stock
क्या दिक्कत आती है यात्रियों को?
  • दरअसल, मेट्रो में ब्लू, ग्रीन, रेड, येलो जैसी लाइनें हैं (ये वो लाइन हैं जिन पर नोएडा, दिल्ली और गुड़गांव जैसी अन्य जगहों के लिए मेट्रो चलती हैं )। ऐसे में लोगों को एक लाइन से दूसरी लाइन पर जाने में और केसे अपने स्टेशन से गंतव्य तक पहुंचे, इसके लिए कई बार दूसरे लोगों से पूछना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली मेट्रो के रूट का कैसे पता करें? - फोटो : Adobe Stock
नहीं पूछना पड़ेगा लोगों से, खुद मोबाइल से कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1
  • मेट्रो रूट का पता करने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली सारथी यानी DMRC Momentum 2.0 एप को इंस्टॉल करना है
  • इसके बाद आप देखेंगे तो आपको एप में कई तरह के ऑप्शन मिलेंगे
  • आपको यहां पर 'प्लान यॉर जर्नी' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है

4 of 5
दिल्ली मेट्रो के रूट का कैसे पता करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर आप देखेंगे कि आपके सामने कुछ कॉलम खुले हैं जिन्हें आपको भरना है
  • ऐसे में आपको 'डिपार्ट फ्रॉम' वाले कॉलम में आपको वो स्टेशन चुनना है जहां से आप अपनी यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं
  • फिर 'डेस्टिनेशन' वाले कॉलम में वो स्टेशन चुने जो गंतव्य स्टेशन है यानी जहां तक यात्रा करनी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली मेट्रो के रूट का कैसे पता करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको 'Show Route & Fare' वाले बटन पर क्लिक करना होता है
  • फिर आपके सामने पूरा रूट आ जाता है जिसमें आप देख सकते हैं कि आपको कैसे यात्रा करनी है और कहां पर मेट्रो बदलनी है या नहीं बदलनी है
  • साथ ही यात्रा में कितना समय लगेगा और किराया कितना है, ये सभी जानकारी यहां पर मिल जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें