Mutual Fund SIP: देश में कई लोग अपने बचत के पैसों को बैंक में जमा करके रखते हैं। हालांकि, बचत के पैसों को बैंक में जमा करके रखना कोई समझदारी नहीं है। आज के समय महंगाई जिस तेजी से बढ़ रही है वह बैंक में जमा आपके पैसों की वैल्यू को धीरे-धीरे खत्म करती जा रही है। ऐसे में अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम में आप मात्र 5 हजार रुपये निवेश करके 72.7 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। विशेषज्ञों के मुताबिक लॉन्ग टर्म के लिए किया गया म्यूचुअल फंड निवेश आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके 72.7 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।