फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Challan: नहीं जाना पडे़गा कहीं, घर बैठे भर सकते हैं गाड़ी का चालान, ये रहा तरीका

Tue, 22 Mar 2022 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ऑनलाइन चालान कैसे भरें - फोटो : istock
आपके पास जितने भी दस्तावेज होते हैं, वो सभी किसी न किसी काम के लिए जरूरी होते हैं। जैसे- आपका आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक की पासबुक आदि। इसी तरह आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी बेहद जरूरी दस्तावेज है। अगर आपको कोई भी वाहन चलाना है, तो आपको डीएल की जरूरत पड़ती है क्योंकि इसके बिना गाड़ी चलाते अगर आप पकड़े जाते हैं तो आपका चालान कटता है। यही नहीं, इसके अलावा भी आपके पास गाड़ी के सभी कागजात होने चाहिए, नहीं तो इनकी वजह से भी आपका चालान कट सकता है। वहीं, रेड लाइट जंप करना, हैलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न पहनना आदि कारणों की वजह से भी ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन करें। लेकिन अगर फिर भी आपकी किसी गलती की वजह से कभी आपका चालान कटता है, तो आपको इसको भरने को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप घर बैठे ही आपके चालान को भर सकते हैं। तो चलिए हम आपको घर बैठे चालान को भरने के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
ऑनलाइन चालान कैसे भरें - फोटो : istock
अगर कट गया है चालान, तो घर बैठे भरने के लिए अपनाएं ये सरल तरीका:-

स्टेप 1
  • कई बार रेड लाइट पर लगे कैमरों से या ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट देती है। ऐसी स्थिति में आप अपना चालान ऑनलाइन भर सकते हैं और आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन

3 of 7
ऑनलाइन चालान कैसे भरें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अगर आप अपने चालान को ऑनलाइन भरना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना है।

4 of 7
ऑनलाइन चालान कैसे भरें - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 3
  • इसके बाद आपके सामने एक स्क्रीन खुलेगी, जहां पर आपको अपनी गाड़ी की कुछ जानकारी भरनी है। यहां आपको अपनी गाड़ी का नंबर, चेसिस नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर जैसी जानकारियां भरनी है।
विज्ञापन

5 of 7
ऑनलाइन चालान कैसे भरें - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 4
  • अब ध्यान दें कि जब आप अपनी गाड़ी की सभी जानकारियां सही भर चुके हैं, तो फिर आपको कैप्चा कोड भरना है। इसके बाद आपको गेट डिटेल वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन

6 of 7
ऑनलाइन चालान कैसे भरें - फोटो : istock
स्टेप 5
  • गेट डिटेल वाले विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने स्क्रीन पर आपको दिखा देगा कि आपकी गाड़ी पर कितने चालान हैं। अगर आपका कोई चालान नहीं कटा होगा तो यहां पर वो भी बता देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑनलाइन चालान कैसे भरें - फोटो : istock
स्टेप 6
  • चालान देखने के बाद आप इसका पीडीएफ डाउनलोड करके चालान कटने का कारण जान सकते हैं। इसके बाद आपको पेमेंट वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर आप अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि तरीकों से ऑनलाइन चालान भर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें