फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: सर्दियों में चला रहे हैं बाइक, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा

Fri, 13 Dec 2024 07:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान सर्दियों में बाइक चलाते समय रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
How to drive bike in fog - फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले कुछ महीनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ेगी। सर्दियों के सीजन में अगर आप बाइक चला रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। सर्दियों के सीजन में दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है। कई बार सुबह के समय कोहरे की वजह से रास्ते में कुछ दिखता नहीं है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय कई सावधानियों को बरतना जरूरी है। यही नहीं ठंडियों में बाइक  चलाते समय हाथ पैर भी काफी सुन्न हो जाते हैं। इस कारण बाइक चलाते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सड़क पर फिसलन भी काफी बढ़ जाती है। वहीं सर्दी का असर बाइक के इंजन की परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान सर्दियों में बाइक चलाते समय रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
How to drive bike in fog - फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन में ठंडी हवाओं के कारण बाइक चलाते समय हाथ और पैर सुन्न हो जाते हैं। इससे गियर बदलने, एक्सीलरेटर देने और ब्रेक लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। इस कारण विंड प्रूफ जैकेट, दस्ताने आदि को पहनकर बाइक चलानी चाहिए। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?
विज्ञापन

3 of 5
How to drive bike in fog - फोटो : AdobeStock
कोशिश करें कि कोहरे वाले मौसम में जितना हो सके उतना कम बाइक को ड्राइव करें। सर्दियों के सीजन में फॉग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में बाइक चलाते समय रास्ते में कुछ दिखता नहीं है। इस दौरान सड़कों पर काफी दुर्घटनाएं भी होती हैं। 

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत

4 of 5
How to drive bike in fog - फोटो : AdobeStock
ऐसे में फॉग में आपको धीमी बाइक चलानी चाहिए। इसके अलावा आप रिफ्लेक्टिव जैकेट भी पहन सकते हैं, ताकि दूसरे वाहनों को आप दूर से ही दिख सकें। अगर बाइक चलाते समय बीच रास्ते पर कोहरे का असर काफी बढ़ जाता है तो उस दौरान आपको बाइक की रफ्तार धीमी कर लेनी चाहिए। 

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to drive bike in fog - फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन में कई बार बाइक को स्टार्ट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको अपनी बाइक की नियमित समय पर सर्विसिंग कराते रहनी चाहिए। इसके अलावा आपको समय-समय पर इंजन ऑयल भी चेक कराते रहना चाहिए।

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें