Har Ghar Tiranga 2024 Campaign: 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत 9 अगस्त 2024 से हो चुकी है और ये इसका तीसरा संस्करण है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री ने हर देशवासी से अपील कि है कि 15 अगस्त के दिन अपने-अपने घरों में तिरंगा जरूर फहराएं। इसके लिए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा 'इस साल स्वतंत्रता दिवस के पास आते ही, आइए फिर से हर घर तिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से भी ऐसा करके हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में मेरा साथ देने का आग्रह करता हूं और हां, अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर ज़रूर शेयर करें।'