फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: जानिए कैसे घर बैठे सुधार कर सकते हैं ईपीएफओ खाते में, ऐसे सुधारें अपनी पर्सनल जानकारी

Thu, 13 Jan 2022 09:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ खाता - फोटो : pixabay
ईपीएफओ यानी भविष्य निधि खाता लगभग हर नौकरी पेशा इंसान के पास होता है। प्राइवेट सेक्टर से लेकर सरकारी विभागों तक में काम करने वाले लोगों का पीएफ खाता होता है। इसमें हर महीने आपकी सैलरी से कुछ पैसे कटकर जमा होते हैं, और इतने ही पैसे कंपनी भी आपके पीएफ खाते में जमा करती है। वहीं, इस खाते का एक यूएएन नंबर होता है और इसमें हर महीने आपके पीएफ का पैसा आता है। मगर कई बार आपके पीएफ खाते में व्यक्तिगत जानकारियां भरते समय गलत हो जाती है और लोग उस समय ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में उन्हें बाद में काफी ज्यादा परेशान होना पड़ता है। अगर आपके भी पीएफ खाते में व्यक्तिगत जानकारी गलत हो गई है, तो अब आपको घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसको घर पर ही सही कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ खाता - फोटो : istock
ऐसे सही कीजिए अपनी जानकारी:-

स्टेप 1
  • अपने पीएफ खाते में अगर किसी गलती को आपको सुधार करना है, तो इसके लिए आपको पहले यूनिफाइड पोर्टल पर जाना है और फिर यहां पर अपने यूएएन और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन कीजिए।
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ खाता - फोटो : pixabay
स्टेप 2
  • इसके बाद आगे बढ़ते हुए आपको कैप्चा कोड डालना है, और साथ ही फिर आपको साइन इन पर क्लिक करना है।

4 of 5
पीएफ खाता - फोटो : facebook/All India Radio News
स्टेप 3
  • इसके बाद आप होम स्क्रीन पर मैनेज मोडिफाई बेसिक डिटेल्स पर क्लिक कीजिए। मगर ध्यान रहे अगर आपका आधार पहले से वेरिफाई है, तब आप अपनी जानकारी बदल नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ खाता - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आप अपने आधार के अनुसार सभी डिटेल्स को सत्यापित कीजिए और इसके बाद आप अपडेट पर क्लिक कीजिए। इसके बाद आपकी जानकारी कुछ दिनों में अपडेट हो जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें