भारतीय रेलवे विश्व के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। इसमें लाखों लोग रोजाना सफर करते हैं। एक लंबे सफर के लिए आज भी ट्रेन को ही सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है। इसका एक कारण ये भी है की रेलवे हर वर्ग के लोगों को सफर करने की सुविधा देता है। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है कई बार लोगों को ज्यादा जानकारी ना होने के कारण ट्रेन में यात्रा करते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि आपको रेलवे से जुड़े नियम कानून की जानकारी होनी चाहिए, ताकि आपको और आपके परिवार को सफर के दौरान कोई परेशानी ना हो। आज हम आपको रेलवे से जुड़े कुछ जरूरी नियम और कानून बताने जा रहे हैं, जिससे भविष्य में आपको किसी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े। साथ ही आपको अपने अधिकारों के बारे में भी पता हो।