AC Tips and Tricks: इन दिनों लोग सबसे ज्यादा जलती-चुभती गर्मी से परेशान हैं। मार्च महीने से शुरू हुई गर्मी अक्टूबर आखिर तक लोगों को सताती है। ऐसे में हर कोई इस गर्मी से बचने के तरीके ढूंढता है। पंखे और कूलर चलाकर लोग गर्मी और उससे आने वाले पसीने से बचते हैं। लेकिन जिस तरह से पारा 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है, ऐसे में कूलर और पंखा भी गर्मी कम करने में मदद नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए लोग एसी का सहारा लेते हैं। अब लोग गर्मी से बचने के लिए एसी खरीद रहे हैं, ताकि वो गर्मी से बचे रह सके। लेकिन एसी चलाने के बाद एक से तीन मिनट तक लोगों को ठंडी हवा के लिए इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके एसी चलाते ही आपको ठंडी हवा मिलने लगे, तो इसके बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...