गरीब और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं को लाने का मकसद है कि इन लोगों की मदद की जाए। इसमें आर्थिक रूप से मदद करने से लेकर कई अन्य तरह की जरूरतें पूरी की जाती हैं। इसी में से एक है राशन कार्ड व्यवस्था। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सरकार राशन कार्ड जारी करती है, ताकि इन लोगों को राशन की सुविधा मिल सके। सरकारी राशन सरकार द्वारा निर्धारित कुछ दुकानों पर ही मिलता है। लेकिन कई मर्तबा लोगों को कम राशन मिलने जैसी दिक्कतें सामने आती हैं। अगर आपका राशन डीलर भी राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहा है और आपको कम राशन दे रहा है, तो आप चाहें तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। इससे आपको समय पर मदद मिल सकती है और फिर आपका राशन डीलर कभी गड़बड़ नहीं कर पाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप शिकायत कहां और कैसे कर सकते हैं...