अगर लोगों को कहीं सफर करना होता है, तो वो कई तरह के वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बात जब भी दूर के सफर की होती है, और सफर के दौरान कई सुविधाएं चाहिए होती हैं तो लोग भारतीय रेल से सफर करना ही पसंद करते हैं। ट्रेन से सफर करने के लिए आपको टिकट बुक करना पड़ता है या आप इसे प्लेटफॉर्म से भी ले सकते हैं। लेकिन आज के समय में लोग प्लेटफॉर्म पर लाइन लगाने से बचते हैं और ऑनलाइन टिकट लेना ही पसंद करते हैं। लेकिन कई लोग इसके लिए ब्रोकर का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो खुद घर बैठे अपना टिकट बुक कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करके अपना अकाउंट बनाना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपना अकाउंट बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...