फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: घर बैठे चेक कर सकते हैं किसी भी ट्रेन की लाइव लोकेशन, जानें सरल तरीका

Thu, 08 Dec 2022 11:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन की लाइव लोकेशन कैसे ट्रैक कर सकते हैं? - फोटो : istock
Train Live Running Status: आपको जब भी एक जगह से दूसरी जगह जाना होता है, तो आपके पास कई विकल्प होते हैं। बस, ट्रेन और फ्लाइट जैसे कई अन्य विकल्प मौजूद होते हैं। वहीं, बात अगर भारतीय ट्रेन की करें, तो रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेन से भी लोग यात्रा करते हैं। ट्रेन में कई सुविधाएं जैसे- खानपान की व्यवस्था, कंफर्ट सीट और शौचालय जैसी चीजें होती हैं। वहीं, जब ट्रेन अपने गंतव्य के लिए चलती है, तो यात्री ये जरूर जानना चाहते हैं कि ट्रेन कहीं देरी से तो नहीं चल रही? अगला स्टेशन कौन सा है? ट्रेन कौन से स्टेशन पर कितनी देर रूकेगी? आदि। इसलिए अगर आप चाहें तो रेलवे के एप नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम यानी एनटीईस के एप के जरिए घर बैठे ही किसी भी ट्रेन की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन की लाइव लोकेशन कैसे ट्रैक कर सकते हैं? - फोटो : istock
जान लीजिए ट्रेन की लाइव लोकेशन ट्रैक करने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आप किसी ट्रेन की लाइव लोकेशन को देख पाएं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाना होगा और यहां से एनटीईस एप को डाउनलोड करना है। फिर आपको इस पर लॉगिन कर लेना है।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन की लाइव लोकेशन कैसे ट्रैक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब जब आप एप पर लॉगिन कर चुके हैं, तो आप देखेंगे कि यहां पर 'स्पॉट योर ट्रेन' का ऑप्शन है। इस पर आप क्लिक करें, जिसके बाद आपको उस ट्रेन का नंबर दर्ज करना है जिसकी आपको लाइव लोकेशन देखनी है।

4 of 5
ट्रेन की लाइव लोकेशन कैसे ट्रैक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • ट्रेन नंबर यहां दर्ज करने के बाद आपको यहां पर ट्रेन के बारे में सभी जानकारी यहां मिल जाएगी। आप यहां पर कई तरह की जानकारी ले सकते हैं, जो आपको यात्रा के दौरान काफी मदद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन की लाइव लोकेशन कैसे ट्रैक कर सकते हैं? - फोटो : istock
जैसे-
  1. ट्रेन अभी कहां पर है
  2. ट्रेन का अगला स्टेशन कौन सा है
  3. किस स्टेशन पर कितनी देर ट्रेन रूकेगी
  4. ट्रेन कितनी देरी से चल रही है आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें