Aadhaar Card Alert: सरकारी काम हो या फिर गैर-सरकारी, इनके लिए आपको कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत तो पड़ती ही होगी। लेकिन एक ऐसा दस्तावेज है जिसका आपके पास होना बेहद जरूरी नजर आता है, और वो है आपका आधार कार्ड। बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन चाहिए, सिम कार्ड लेना हो या अन्य काम। इन जैसे कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना जरूरी है, क्योंकि आजकल तो पीएफ जैसे अन्य काम आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए ही होते हैं। ऐसे में अगर आपको जानना है कि आपके आधार से किसी और का मोबाइल नंबर लिंक तो नहीं है, तो आप ऐसा दूसरसंचार विभाग द्वारा जारी किए एक पोर्टल के जरिए कर सकते हैं। ऐसा करके आप ओटीपी के जरिए होने वाले फ्रॉड से भी बचे रहे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके प्रोसेस के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...