Aadhaar Card Fake or Real: आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे जिनका आपको किसी न किसी वक्त काम पड़ता होगा, लेकिन बात अगर आधार कार्ड की होगी तो ये दस्तावेज ज्यादातर कामों के लिए जरूरी नजर आता है। अपनी पहचान बतानी हो, सिम कार्ड खरीदना हो, लोन लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो आदि। ऐसे कई कामों के लिए इसकी जरूरत होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड को जारी किया जाता है जिसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर आपका आधार कार्ड नकली निकल जाए तो क्या होगा? दरअसल, कुछ जालसाज चंद पैसों के लिए लोगों के नकली आधार कार्ड तक बनवाने से बाज नहीं आते। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप चेक कर लें कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं है। तो चलिए जानते हैं आप घर बैठे ये कैसे जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसका तरीका जान सकते हैं...