PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत में आज भी एक बड़ी आबादी खेती करती है और अपना जीवन यापन करती है। देश का अन्नदाता जब मेहनत करके खेती करता है तब जाकर लोगों की थाली तक अन्न पहुंच पाता है। इसलिए इन किसानों को खेती के दौरान कोई आर्थिक समस्या न आए जिसके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाते हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप जुड़ सकते हैं, लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि आवेदन के समय आपको कौन से दस्तावेज चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर एक भी दस्तावेज कम हुआ तो आपका आवेदन अटक सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं, जो आवेदन के समय है...