फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: इस आसान तरीके से मिनटों में लगाएं पता, आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं

Fri, 18 Nov 2022 02:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है बीमार होने की, क्योंकि एक तो लोग अपने खानपान का ध्यान नहीं देते। वहीं, दूसरा कारण बीमार होने का ये है कि हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां मौजूद हैं जो पलक झपकते ही हमें अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसे में अस्पताल का भारी-भरकम खर्च उठाना हर किसी के बस की बात नहीं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' शुरू की गई। इस योजना के तहत अगर आप पात्र हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इसके बाद आपका मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे पता लगा सकते हैं कि आप इस आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं पता, आपका कार्ड बनेगा या नहीं:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो इसके लिए पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'Am I Eligible' का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब ओटीपी को दर्ज करें। फिर इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे। इसमें से पहले वाले में आपको अपना राज्य चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब दूसरे वाले विकल्प में आपको अपने राशन कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सर्च करना है। ऐसा करते ही आपको यहां पर अपनी पात्रता चल जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें