फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: MRP से ज्यादा कीमत पर दुकानदार बेच रहा है सामान, तो यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Fri, 18 Nov 2022 01:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Shopkeeper - फोटो : Istock
अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। सरकार ने किसी भी वस्तु, सेवा की बिक्री के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य यानी (Maximum Retail Price) तय कर रखा है। वहीं गौरतलब बात है कि कई बार दुकानदार किसी वस्तु को उसके MRP से ज्यादा कीमतों पर बेचते हैं। इससे जुड़ी कई शिकायतें नियमित समय पर सामने आती रहती हैं। अक्सर रेलवे स्टेशनों या किसी ढाबे पर वस्तु को MRP से ज्यादा कीमतों पर बेचा जाता है। अगर आपके साथ भी कोई दुकानदार कभी किसी वस्तु को उसके MRP से ज्यादा कीमतों पर  बेचता है। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। MRP  से ज्यादा कीमत पर किसी वस्तु  या सेवा बेचे जाने की स्थिति में आप उस दुकानदार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसको देखते हुए भारत सरकार ने उपभोक्ता अधिकार को सुरक्षित करने के लिए कई नियमों को प्रावधान कर रखा है। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Shopkeeper - फोटो : Istock
अगर कोई दुकानदार MRP से ज्यादा कीमतों पर वस्तु या सेवा की बिक्री करता हुआ पाया जाता है। इस स्थिति में उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसा करने पर दुकानदार को जुर्माना भरने के साथ सजा भी हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Shopkeeper - फोटो : Istock
MRP से ज्यादा कीमतों पर वस्तुओं और सेवाओं को बेचने की शिकायत सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से मिलती हैं। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा आदि राज्यों से भी इससे जुड़े कई मामले सामने निकलकर आते रहते हैं। 

4 of 5
Shopkeeper - फोटो : Istock
अगर भविष्य में कोई दुकानदार आपको Maximum Retail Price यानी MRP से ज्यादा कीमत पर सामान को बेचता है। इस स्थिति में आप उसकी शिकायत करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shopkeeper - फोटो : Istock
शिकायत करने के लिए आपको राष्ट्रीय उपभोक्ता के हेल्पलाइन नंबर 1800-11-4000 पर कॉल करना है। यहां आप MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने वाले दुकानदार की कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप Consumerhelpline.gov.in की भी सहायता ले सकते हैं।  

Investment: बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कतें हो जाएंगी दूर, सिस्टेमैटिक विदड्रॉल प्लान करेगा पेंशन की जरूरत को पूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें