फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर करवा सकते हैं पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज? ऐसे करें पता

Wed, 11 Sep 2024 07:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : Istock
How To Check Eligibility In Ayushman Bharat Yojana: देश में करोड़ों लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों को जीवन यापन करने में कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर इनको किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी हो जाए इस स्थिति में इन गरीब लोगों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से ये लोग अपना ठीक ढंग से इलाज भी नहीं करा पाते हैं। ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई बार इन लोगों की जान तक चली जाती है।

गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सरकार देश में गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : Istock
अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा या नहीं? ये कैसे पता करें? इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप यह पता कर सकते हैं आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : Istock
इस बारे में पता करने के लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है। वहां एजेंट को यह बताना है कि आप यहां आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता चेक करवाने आए हैं। 

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
एजेंट आपके दस्तावेजों की मदद से आपकी पात्रता की जांच करके आपको यह बता देगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बनेगा या नहीं। इसके अलावा आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकरिक वेबसाइट पर विजिट करके भी अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
देशभर में करोड़ों लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप कई गंभीर बीमारियों का इलाज अस्पताल में भर्ती होकर करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें